चिकित्सा विभाग की जूम मीटिंग में अभद्र भाषा का प्रयोग, नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया विरोध

बलिया। चिकित्सा विभाग की ऑनलाइन जूम मीटिंग में अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया। मीटिंग में अभद्रता से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पर आक्रोश जताया। सीएमओ डॉक्टर नीरज पांडेय से मुलाकात कर चिकित्साधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। राज्यकर्मचारी महासंघ की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि मीटिंग में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। ऐसे में संबंधित चिकित्साधिकारियों पर कार्यवाही होना चाहिए। वहीं सीएमओ नीरज पांडेय ने भी घटना पर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि मीटिंग में संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। किसी को भी अपमानित करने का कोई यदि कार्य करता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद डॉ. सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी और महासंघ की जिलाध्यक्ष, कर्मचारी नेता रामावती पांडेय, आशुतोष आदि के प्रयास से विवाद सुलझा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago