Categories: देश

UPSC रिजल्ट में छाए यूपी के लाल, मिली ये रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2017 के फाइनल रिजल्ट आ गए हैं। इसमें  परीक्षा में पहला स्थान डुरीशेट्टी अनुदीप को मिला है वहीं दूसरे नंबर पर अनु कुमारी और तीसरे पर सचिन गुप्ता हैं।

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रहने वाले सुरज कुमार राय ने 117वीं रैंक हासिल की है। सुरज कुमार राय के पिता का नाम महेंद्र राय है। इनकी शिक्षा-दीक्षा इलाहाबाद में हुई है। इन्होंने मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके पहले इनका चयन सहायक कमांडेंट के पद पर हुआ था और सात मई को कार्यभार ग्रहण करना था। इससे पहले आईएएस में चयन हो गया। इनके भाई सौरभ राय मुम्बई में ज्वाइंट कमिश्नर आयकर के पद पर कार्यरत हैं।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को संदेश देते हुए सूरज ने कहा कि पढ़ाई के लिए घंटे कोई मायने नहीं रखता। जितने समय पढ़ाई करते हैं उसमें ध्यान लगना ज्यादा मायने रखता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ हमारी रूचि हिन्दी कविता और उर्दू गजल सुनने में ज्यादा रही। इस चयन के पीछे संयुक्त परिवार के सदस्यों के साथ स्व. पिता को प्रेरणा मानते हैं।

यूपी से चयनित बाकी सफल विद्यार्थियों की बात की जाए तो इसमें बिजनौर के साद मियां खान को 25वीं वरीयता मिली है। वहीं आगरा के उत्सव गौतम की 33वीं और वैभव शर्मा को 189वीं रैंक मिली है। वहीं बरेली के फरीदपुर से विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल की बेटी ने आईएएस की परीक्षा में 887 रैंक प्राप्त की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago