Update – बलिया में कोरोना ने पसारे पैर, दो नए संक्रमित मरीज पाए गए

बलिया डेस्क:  ग्रीन जिला रह चुके बलिया मे भी कोरोना अब पैर पसारने लगा है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। खबर के मुताबिक  बताया गया है कि रविवार को जो रिपोर्ट आई है उसमें 2 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
जिसके बाद प्रशासन और हेल्थ विभाग और चौकन्ना हो गया है। गौरतलब है इससे पहले 10 लोगों की  पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया था। बताया गया है की एक रसड़ा इलाके और एक बैरिया इलाके का शख्स पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह बलिया में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो गयी है।
गौरतलव हो कि बीते 11 मई को पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने में आया था, जिसके बाद से ही जिले में हड़कंप की स्थिति थी, तब तक पहला केस के साथ आए नौ और युवकों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने बीते 15 मई को जनपद के कुल छह स्थानों को हाटस्पाट कर दिया था.

कोरोना के रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर जुटे जिला प्रशासन के लिए रविवार का दिन परेशानी भरा रहा. दो केस और मिल जाने से जनपद में एक बार फिर से खलबली मच गयी है. जिला महामारी रोग के नोडल अधिकारी डॉक्टर जियाउल हक हुदा ने बताया कि जांच के लिए भेजें गए नमूनों में दो और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है.

जिसमें एक बैरिया थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है, जो बीते दस मई को मुंबई से बलिया पहुंचा था. जबकि दूसरा रसड़ा तहसील क्षेत्र के परसिया गांव का है जो बीते 11 मई को दिल्ली से बलिया पहुंचा था. नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस 12 हो गया है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago