बलिया- अपने विवादित बयान के लिए बलिया ही नहीं देश भर में चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुलंदशहर में हुई हिंसा के बाद शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध की मौत के मामले में शर्मनाक और विवादित बयान दिया है।
बीजेपी से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ओपन फायरिंग नहीं की और न ही इंस्पेक्टर सुबोध उनकी गोली से मरें हैं। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध की मौत पुलिस की गोली से हुई है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा बुलंदशहर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में सुबोध की मौत हुई। हो सकता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया हो लेकिन फायरिंग नहीं की।
वो लोग वहां गोलियां लेकर नहीं गए थे। इसके साथ-साथ विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा घटना के बाद हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बजरंग दल के बुलंदशहर जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया है जो कि गलत है।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लोगों ने पथराव किया हो लेकिन पुलिस ने वहां खुलेआम फायरिंग की और उनकी ही गोली इंस्पेक्टर को जा लगी हो जिससे उनकी मौत हो गई।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…