बुलंदशहर हिंसा पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बयान से मचा हड़कंप !

बलिया- अपने विवादित बयान के लिए बलिया ही नहीं देश भर में चर्चा में रहने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुलंदशहर में  हुई हिंसा के बाद शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध की मौत के मामले में शर्मनाक और  विवादित बयान दिया है।

बीजेपी से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ओपन फायरिंग नहीं की और न ही इंस्पेक्टर सुबोध उनकी गोली से मरें हैं। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर सुबोध की मौत पुलिस की गोली से हुई है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा बुलंदशहर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में सुबोध की मौत हुई। हो सकता है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पथराव किया हो लेकिन फायरिंग नहीं की।

वो लोग वहां गोलियां लेकर नहीं गए थे। इसके साथ-साथ विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा घटना के बाद हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बजरंग दल के बुलंदशहर जिला संयोजक योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया है जो कि गलत है।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लोगों ने पथराव किया हो लेकिन पुलिस ने वहां खुलेआम फायरिंग की और उनकी ही गोली इंस्पेक्टर को जा लगी हो जिससे उनकी मौत हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago