UP Panchayat Election : 25 दिसंबर से छिन जाएंगे ग्राम प्रधानों के अधिकार !

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही भुगतान आदि का पावर ग्राम प्रधान के पास नहीं रहेगा. 25 दिसंबर के बाद नये तरीके से काम होगा. वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा या सचिव और एडीओ पंचायत का प्रशासक बनाया जाएगा, यह तय नहीं हुआ है.

संवैधानिक रूप से अब तक चुनाव करवाने व नई ग्राम पंचायतों का गठन हो जाना चाहिए था. लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव टलते गए, ऐसे में अब फरवरी 2021 में पंचायत चुनाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि परिसीमन की दिक्कते पंचायत चुनावों को और आगे खींच सकती हैं. इस बात की चर्चा जोरों पर है कि 25 दिसंबर के बाद एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा.

प्रशासक की नियुक्ति के लिए पंचायत राज विभाग में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इधर, अधिकार समाप्त होने से पहले प्रधान तेजी से विकास कार्य कराने और भुगतान कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं. दरअसल, अब भी कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां लाखों रुपए के बिल का भुगतान होना है. प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद भुगतान की दिक्कत हो जाएगी. उनको तरह-तरह की कमियां बताकर परेशान किया जाएगा.

ऐसी स्थिति में अभी से ही लोग दौड़भाग करने लगे हैं. प्रधान, पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी के चुनाव को लेकर गांवों में गहमागहमी चल रही है. चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी करने वाले अभी से लोगों को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं और 1-1 वोट का अभी बंदोबस्त कर रहे हैं. मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का काम तेजी से चल रहा है. और विरोधियों के नाम कटवाने के भी खेल किए जा रहे हैं.

ग्राम पंचायत चुनाव का लेकर गांवों की राजनीति गरमाने लगी है. भावी उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए सक्रिय हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं जनवरी-फरवरी तक हो सकता है. माना जा रहा है कि अगले साल मार्च-अप्रैल के बीच पंचायत चुनाव हो सकते हैं. राजनीतिक दलों की तैयारियां भी जारी है. बीजेपी से लेकर दूसरी पार्टियों ने पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस ली है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago