यूपी: पेंशन लेने के लिए मां की लाश को चार महीने तक घर में छिपाए रखा

वाराणसी में खून के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां चार बेटों और एक बेटी ने मां की लाश को सिर्फ इसलिए चार माह 10 दिन तक घर में छिपाए रखा ताकि वह पेंशन ले सकें। इस घटना का खुलासा बुधवार को तब हुआ जब पड़ोसी को दुर्गंध महसूस हुई। .

पुलिस ने तीन बेटों को हिरासत में ले लिया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मामला भेलूपुर क्षेत्र के कबीरनगर (दुर्गाकुंड) का है। यहां कस्टम विभाग में सुपरिटेंडेंट रहे दया प्रकाश अपने बेटों रवि, ज्योति, गिरीश, योगेश्वर, देवप्रकाश और एक अविवाहित बेटी विजय लक्ष्मी के साथ रहते थे। वर्ष 2000 में दयाप्रकाश के निधन के बाद उनकी 13 हजार रुपये पेंशन उनकी पत्नी अमरावती को मिलने लगी। इस साल 13 जनवरी को अमरावती की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे शव को घर ले आए और तब से घर में छिपाए रखा था।

शव का परीक्षण करने वाले डॉक्टर पीयूष कुमार ने बताया कि मृत शरीर पर केमिकल का लेप लगाया जाता था। शरीर का रंग जगह-जगह से काला और लाल पड़ गया था।

बेटे आसपास के लोगों या किसी को भी घर के अंदर नहीं आने देते थे। दो दिन से घर से उठ रही दुर्गंध से परेशान पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर दिया, इसके बाद ही पोल खुली।.

बेटों ने मां का अंतिम संस्कार न करने की साजिश पहले से ही रच ली थी। इसका संकेत घटनाक्रम से मिलता है। अमरावती की मौत की सूचना पर रिश्तेदारों के अलावा कॉलोनीवासी भी अंतिम संस्कार के लिए घर पहुंचे। शव को नहलाते वक्त बेटों ने सबको बताया कि शरीर में हरकत हो रही है,मां जिंदा हैं। लोगों को यह अटपटा लगा पर वे लौट गए। इसके बाद बेटों ने मां का शव घर के बाहरी कमरे में चौकी पर लिटा दिया। शव खराब न हो, इसलिए एसी भी लगा दिया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago