उपेंद्र तिवारी का हमला- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहती हैं प्रियंका गांधी, इसीलिए सोनभद्र कांड का उठाया फायदा

सोनभद्र हत्याकांड के बाद प्रियंका गांधी पीड़ितों के परिजनों से मिलने को रोकने पर गरमाई सियासत को यूपी में बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने सोची समझी रणनीति बताया है. मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि सोनभद्र हत्याकांड का सियासी फायदा प्रियंका गांधी ने उठाया और उन्होंने इसलिए ऐसा किया क्योंकि वह कांग्रेस की अध्यक्ष बनना चाहती हैं. इसके जरिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की है.

प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सहारा लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री तिवारी ने शनिवार रात यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना के जरिये सियासी लाभ उठाने की कोशिश की है.

इस समय कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है और प्रियंका ने सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने के बहाने सियासी ड्रामा करके यह दिखाने की कोशिश की है कि कांग्रेस में उनसे मजबूत नेता कोई और नहीं है और पार्टी अध्यक्ष पद के लिये उनका दावा सबसे जोरदार है. उन्होंने यह भी कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं तो प्रियंका भी आशान्वित हैं कि वह भी पार्टी प्रमुख बन सकती हैं.

तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था. सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम मुसलमानों के मसीहा नहीं हैं. उन्हें किसी ने यह इजाजत नहीं दी है कि वे किसानों और गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लें. मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आजम के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा कि सरकार विधि सम्मत तरीके से अपना काम कर रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago