राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

बलिया डेस्क : देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच यूपी में पंचायत चुनाव हो रहे हैं. इस दौरान नेताओं की जिले में दौड़ जारी रही. वहीं राज्य मंत्री आनद स्वरुप शुक्ल  ने कोरोना की जांच कराई, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए.

संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास मामलों के मंत्री शुक्ल ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कोराना संक्रमित होने की जानकारी दी. मंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि मैंने कोविड जांच कराई. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं. वो अपनी जांच कराएं और सजग रहें. बता दें कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आधा दर्जन गांवों में आयोजित होली मिलन समारोह में भी उन्होंने शिरकत की थी. उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है.

बलिया में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले 
बलिया में बुधवार को कोरोना वायरस के जो आंकड़े आए, उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. दो दिनों में 80 के पार लोग पाजिटिव मिले वहीं बांसडीह रोड क्षेत्र के एक गांव का युवक कोरोना संक्रमित होने पर आजमगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई, इधर पांच दिनों की रिपोर्ट देखें तो कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में उछाल आया है। अब तक सबसे अधिक 83 पाजिटिव केस मले है, जिले में 3524 लोगों की जांच हुई। अब 460 एक्टिव केस हो गए है, इसके बाद भी हर तरफ लापरवाही देखी जा रही है,

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago