बलिया – सुभासपा के बड़े नेताओं समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं का इस्तीफा, लगे गंभीर आरोप !

बालिया : यूपी पंचायत चुनाव के समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बलिया जिला प्रभारी शिवानन्द मिश्र, विधानसभा के अध्यक्ष हरेंद्र राजभर समेत तकरीबन 10 पदाधिकारीयों समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद जिले में हडकंप मचा हुआ है। जिससे पार्टी में चल रही गुटबाजी अब जगजाहिर हो गई है।

बताया जाता है कि टिकट न मिलने से ये लोग नाराज थे। इस पुरे मामले पर बलिया खबर से बात करते हुये बलिया विधानसभा के अध्यक्ष हरेंद्र राजभर ने बताया कि, हमने पार्टी से टिकट न मिलने के कारण इस्तीफा दिया हैं।

उन्होंने कहा कि जब से पार्टी बनी थी, तब से मैं पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। “जिस समय बसपा के खेल में राजभर जी जेल में थे। तब मैने पार्टी के लिये 14 दिन का आंदोलन बलिया में किया था”। उनका कहना है कि मैंने पार्टी के लिये दिन रात काम किया था और जिसके अधार पर मैंने पार्टी से जिला पंचायत के वार्ड संख्या 48 से टिकट के लिये आवेदन किया था। परंतु पार्टी ने हम सभी की मेहनत को नजरअदाज करके कुछ दिन पहले पार्टी को ज्वाइंनिंग करने वाली सुप्रीया यादव को टिकट दे दिया।

बलिया विधानसभा के अध्यक्ष हरेंद्र राजभर ने बताया कि वार्ड 48 सहित कई जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके 10 दिन पहले पार्टी जॉइन करने वाले लोगो को टिकट दिया गया है ।

वहीँ जिला प्रभारी शिवानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी अब पैसे वालों की हो गई है।  इसी बात से आहत होकर  हम सबने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता एवं पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनो में जिले से और भी इस्तीफे देखने को मिलेंगे । आपको बता दे कि दो दिन पहले ही आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी ने सुभासपा शीर्ष नेतृत्व से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भागीदारी जन संकल्प मोर्चा के ही जन अधिकार पार्टी (बाबू सिंह कुशवाहा) को जॉइन कर लिया था।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में दावा तो ये है कि असदुद्दीन ओवैसी की आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन हकीक़त इससे बिलकुल उल्ट है। और इसको लेकर भी पार्टी में खटपट देखने को मिल रही है।

सतीश

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago