यूपी फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बदरे आलम का बलिया में निधन, खेल जगत में शोक

उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बदरे आलम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गुरुवार (24 जनवरी)  सुबह अचानक बदरे आलम को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

73 वर्षीय बदरे आलम के पार्थिव शरीर को गुरुवार देर रात  बेल्थरा रोड के बाज़ार वाले कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक किया गया। यूपी फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान के निधन की ख़बर से पूर्वांचल के खेल जगत में शोक का माहौल है। कई खिलाड़ियों ने उनके जनाज़े में शिरकत कर उन्हें नम आंखों से विदाई दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

7 जून 1945 को बलिया के बेल्थरा रोड स्थित पोखरा में जन्में बदरे आलम ने अपने खेल की शुरुआत 1960 में जीएम इन्टर कॉलेज की तरफ़ से खेलते हुए की थी। इसके बाद उन्हें 1972 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का कप्तान बनाया गया।

बदरे आलम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चयनकर्तों को काफी प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें 1976 में उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम की कमान सौंप दी गई।

बदरे आलम की कप्तानी में यूपी फ़ुटबॉल टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। डूरंड कप, संतोष ट्रॉफी, सुब्रतो कप जैसी प्रतियोगिताओं में बदरे आलम के नेतृत्व में यूपी टीम का प्रदर्शन काबिले तारीफ़ रहा। इसके बाद बदरे आलम का चयन भारत के मशहूर फुटबॉल क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग कोलकाता में हो गया। उन्होंन मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब के लिए 1976 से 1977 तक खेला।

इसके बाद पूर्वांचल के इस लाजवाब खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में अपने शानदार के बूते नौकरी मिल गई। बदरे आलम ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का 1983 से 1992 तक बतौर कप्तान प्रतिनिधित्व किया। बदरे आलम के दुनिया को अलविदा कहने से यकीनन खेल जगत में एक ऐसा खालीपन आया है, जिसे भरा नहीं जा सकता।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago