Categories: नौकरी

जनवरी से होगी 45 हजार कांस्टेबलों की भर्ती- उत्तर प्रदेश डीजीपी

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि जनवरी में 45 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी। इससे विभाग में पुलिस बल की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

35 हजार रिक्रूट को 23 जुलाई से ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा जिन 42 हजार अभ्यर्थियों की 18 और 19 जून को परीक्षा हुई है, उनका रिजल्ट अक्टूबर और नवंबर में जारी कर दिया जाएगा। आने वाले समय में एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का विचार है।

डीजीपी पुलिस लाइन में महिला उत्थान केंद्र और वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन करने व पुलिस अकादमी की री-यूनियन सेमिनार में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि हम अपने डायल-100 के रेस्पॉन्स टाइम को 10 मिनट से नीचे लाने के की कोशिश कर रहे हैं। पहले यह 23 मिनट था, जो अब 14 मिनट 53 सैकेंड है।

उन्होंने कहा कि पहली बार 40 मामले भ्रष्टाचार के पकड़े गए हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यूनिट को प्रत्येक माह दो मामले पकड़ने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को छवि सुधारने और अज्ञात काल पर एफआइआर दर्ज करने की भी बात कही ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो।

गाजियाबाद में इसे शुरू करा दिया गया है। सफलता मिलने पर प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 फीसद अपराध वाले सर्किल के थानों पर तीन एडिशनल इंस्पेक्टर रख दिए हैं।जासं, मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि जनवरी में 45 हजार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी।

इससे विभाग में पुलिस बल की कमी को पूरा किया जा सकेगा। 35 हजार रिक्रूट को 23 जुलाई से ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा जिन 42 हजार अभ्यर्थियों की 18 और 19 जून को परीक्षा हुई है, उनका रिजल्ट अक्टूबर और नवंबर में जारी कर दिया जाएगा।

आने वाले समय में एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का विचार है।1डीजीपी पुलिस लाइन में महिला उत्थान केंद्र और वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का उद्घाटन करने व पुलिस अकादमी की री-यूनियन सेमिनार में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि हम अपने डायल-100 के रेस्पॉन्स टाइम को 10 मिनट से नीचे लाने के की कोशिश कर रहे हैं।

पहले यह 23 मिनट था, जो अब 14 मिनट 53 सैकेंड है। उन्होंने कहा कि पहली बार 40 मामले भ्रष्टाचार के पकड़े गए हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम यूनिट को प्रत्येक माह दो मामले पकड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को छवि सुधारने और अज्ञात काल पर एफआइआर दर्ज करने की भी बात कही ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो।

गाजियाबाद में इसे शुरू करा दिया गया है। सफलता मिलने पर प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 75 फीसद अपराध वाले सर्किल के थानों पर तीन एडिशनल इंस्पेक्टर रख दिए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago