Categories: बलिया

UP बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, बलिया में बने 177 केंद्र, प्रशासन ने की 7 लेयर सुरक्षा व्यवस्था

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के लगभग 8,265 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

बलिया में 177 सेंटरों बनाए गए है। जिसमें हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट के 1 लाख 38 हजार छात्र -छात्राएं सम्मिलित होंगे। इसमें हाई स्कूल के 659008 विद्यार्थी और इंटर मीडिएट के 72798 विद्यार्थी हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पूरे जिले में 1 लाख 38 हजार परीक्षार्थी हैं। हम लोगों ने 7 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रथम लेयर केन्द्र व्यवस्थापक के रूप में द्वितीय लेयर आंतरिक सचल दस्ता के रूप में, तीसरा लेयर वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के रूप में,चौथा लेयर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में, पांचवां लेयर है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में, छठा लेयर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रत्येक क्रेंद्र में चेकिंग व्यवस्था की गई है। इससे कोई बाहरी छात्र क्लास में प्रवेश नहीं कर सकता है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। कोई कोचिंग इंस्टिट्यूट नहीं खुलेगा। इसके बाद फोर्स की पूरी व्यवस्था रहेगी।

फ्लाइंग स्कार्ट में 50 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में 22-22 की संख्या में तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम के अंदर तथा बाहर दोनों तरफ का कैमरे लगाए गए हैं।

बता दें कि बलिया समेत मथुरा, अलीगढ़, मऊ, कौशांबी, प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, देवरिया, गाजीपुर, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, गोंडा और बागपत संवेदनशील जिले हैं। इन जिलों में नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago