बलिया में 12वीं के जीव विज्ञान का पेपर कॉपी वायरल, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में बलिया के नकल माफियाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। पिछले एक हफ्ते से कार्रवाई पर कार्रवाई हो रही है, इसके बावजूद तीसरी बार पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है। शिक्षा विभाग खुद हलाकान है कि नकल माफियाओं का एक बड़ा गिरोह पकड़े जाने के बाद भी कई और गिरोह इसमें सक्रिय है।

गुरुवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के संस्कृत और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान विषय की परीक्षाएं सुबह की पाली में होनी थी। लेकिन परीक्षा के कुछ समय पहले ही हाईस्कूल के संस्कृत की लिखी हुई कॉपी और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। जिससे शिक्षा विभाग में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है।

नोडल अधिकारी रामशरण सिंह ने बताया कि भीमपुरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज औराई खुर्द के प्रधानाध्यापक की गाड़ी से लिखी हुई कॉपियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में प्रधानाध्यापक ने बताया कि किसी ने गुरुवार सुबह 7 बजे से पहले ही वाहन में लिखी हुई कॉपियां रख दी होंगी।

नोडल अधिकारी ने माना कि पेपर लीक हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी इलाहाबाद बोर्ड कार्यालय को दे दी गई है। साथ ही प्रधानाध्यापक समेत एक अन्य कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago