उत्तर प्रदेश के बलिया के मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिया बिजली के हा!ईटेंशन ता!रों से टकरा गया। जिसकी वजह से तेज धमाकों के साथ ताजिये में आ!ग लग गई। इस घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई लोग चीखने-चिल्लाने लगे। खबर के मुताबिक सिकंदरपुर थाना से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है । क्षेत्र के जिंदापुर गांव में ईदगाह के समीप शुक्रवार की देर रात ताजिया दफन कर वापस लौटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार वाले आनन-फानन में रात को ही सिकंदर को सीएचसी ले आए जहां पर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग लगभग 11:30 बजे रात को शेखपुर में ताजिया दफन कर ट्राली से वापस लौट रहे थे कि ईदगाह के समीप बांस तार के संपर्क में आ गया जिससे इमरान खान (16) पुत्र मोहम्मद अली, सलीम (18) पुत्र नूर मोहम्मद खान, शनि खान(22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैस (12) पुत्र फैज गुड्डू (35) पुत्र मेनू खान, मिस्टर (17) अरबाज (22), आरिफ (24) पुत्र एजाज, फरहान (16) पुत्र नूरुद्दीन खान, असगर (22) व राजा (20) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के घटित हो जाने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…