VIDEO- बलिया में ताजिया जुलूस पर हाईटेंशन तार का कहर, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया के मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक ताजिया बिजली के हा!ईटेंशन ता!रों से टकरा गया। जिसकी वजह से तेज धमाकों के साथ ताजिये में आ!ग लग गई। इस घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई लोग चीखने-चिल्लाने लगे। खबर के मुताबिक सिकंदरपुर थाना  से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है । क्षेत्र के जिंदापुर गांव में ईदगाह के समीप शुक्रवार की देर रात ताजिया दफन कर वापस लौटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिवार वाले आनन-फानन में रात को ही सिकंदर को सीएचसी ले आए जहां पर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग लगभग 11:30 बजे रात को शेखपुर में ताजिया दफन कर ट्राली से वापस लौट रहे थे कि ईदगाह के समीप बांस तार के संपर्क में आ गया जिससे इमरान खान (16) पुत्र मोहम्मद अली, सलीम (18) पुत्र नूर मोहम्मद खान, शनि खान(22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कैस (12) पुत्र फैज गुड्डू (35) पुत्र मेनू खान, मिस्टर (17) अरबाज (22), आरिफ (24) पुत्र एजाज, फरहान (16) पुत्र नूरुद्दीन खान, असगर (22) व राजा (20) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के घटित हो जाने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago