बलियाः 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन करेंगे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ

बलियाः केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 27 फरवरी को चितबड़ागांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने टैगोर नगर में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सांसद ने कहा कि परिवहन के क्षेत्र में बलिया में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के साथ ही नई रेल लाइन बिछाने की दिशा में भी प्रयास तेज हुए है। इसके अलावा जल परिवहन मार्ग से भी जिले को जोड़ा गया है। यहां पांच वाटर टर्मिनल बनाने के प्रोजेक्ट पर जल परिवहन मंत्रालय की ओर से काम शुरू किया गया है।

सांसद ने कहा कि जल परिवहन से कृषि क्षेत्र का भी विकास होगा। बलिया लोकसभा क्षेत्र में सड़क मंत्रालय द्वारा 15 हजार करोड़ की सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने को शासन स्वीकृति दे दी है। जिसे जिला अस्पताल और राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में बनाया जाना प्रस्तावित है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago