भीम आर्मी के कार्यकर्ता की हत्या के बाद सहारनपुर में बवाल, इंटरनेट सेवा बंद

महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की गोली लगने से  मौत हो गई। जिसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिले भर में भारी पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई है। शहर में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई है। सहारनपुर जिला बुधवार को एक बार फिर से सुलग उठा है ।

आरोप है कि भीम आर्मी से जुड़े सचिन वालिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शहर में तनाव फैल गया और भीम आर्मी के लोगों ने हंगामा कर दिया। उधर, गुस्साए लोगों ने हॉस्पिटल में पुलिस से शव छीन लिया। वहीं सूचना मिलते ही आलाधिकारी के हाथ पांव फूल गए और आनन -फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और किसी तरह लोगों को शांत कराने की कोशिश की।

बता दें कि बुधवार को शहर में महाराणा प्रताप जयन्ती का प्रोग्राम चल रहा था। कि उसी बीच शहर के किसी दूसरे इलाके में भीम आर्मी के कार्यकर्ता की गोली लगने से मौत हो गई। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है कि युवक को गोली कहां और कैसे लगी। इस घटना से शहर में माहौल बिगड़ गया और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल पहुंचकर हंगामा कर दिया। खास बात यह है कि पिछले साल आज ही के दिन सहारनपुर में जातीय हिंसा भड़की थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं परिजनों ने पुलिस अफसरों पर हत्या का आरोप लगाया। शहर में तनाव के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। हॉस्पिटल में हंगामे के बीच जिलाधकारी पी.के. पाण्डेय और एसएसपी बबलू कुमार पहुंचे। बमुश्किल अफसरों ने परिजनों से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जिले भर में सतर्कता बढ़ाई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago