बलिया–फीस वृद्धि को लेकर अनशन कर रहे छात्रों पर फायरिंग, जांच जारी

बलिया- सुदिष्टपुरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ अभियान चला रहे अनशनकारियों पर फायरिंग करने का आरोप छात्रों ने लगाया है

मंगलवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात बाइक सवारों ने हवाई फायरिंग की। फायरिंग की डर से अनशनकारी महाविद्यालय प्रांगण में भाग गए। 100 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ ही बैरिया पुलिस को भी सूचना दी। महाविद्यालय के चौकीदार दशरथ ने भी बताया कि इंटर कालेज के पास जो शिवमंदिर है उसी स्थान से फायरिंग की गई है।

बुधवार की सुबह अनशनकारी छात्र विकास कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता व मुहम्मद शहजाद ने बैरिया थाना में तहरीर देकर महाविद्यालय के प्राचार्य पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है।

उधर, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत के नेतृत्व में बीए और एमए की फीस वृद्धि के विरोध में दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। महाविद्यालय के द्वार पर अनशनकारी बैठे रहे। मंगलवार की शाम को बैरिया तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने अनशनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अनशनकारी अपनी मांग पूरा होने तक अनशन जारी रखने के जिद पर हैं।

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं होता है अनशन जारी रहेगा।  इस बारे में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार का कहना है कि महाविद्यालय के गेट पर अनशन कर रहे छात्रों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago