बलिया में अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, 2 युवकों की मौत, 2 घायल

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई। जबकि 2 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्तताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा गाड़ी अनियंत्रित होने की वजह से हुआ। वहीं मृत युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दरअसल बलिय-बक्सर मुख्य मार्ग पर रविवार शाम 7:30 बजे 4 पहिया वाहन से 4 युवक बलिया से बक्सर की तरफ जा रहे थे। तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आकर एक पेड़ से टकरा गया।

संजोगबस चितबड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह अपने हम राहियों के साथ नरही की तरफ जा रहे थे। उन्होंने तत्काल वाहन से चारों युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस मंगाकर बलिया सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि दो युवक वाहन के अंदर ही मृत पाए गए शेष 2 की भी हालत काफी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम आदिल पुत्र रहमान उम्र 19 वर्ष न्यू बहेरी, दूसरा समीर पुत्र सलाउद्दीन 20 वर्ष, यह दोनों मृत पाए गए। शेष दो जवाब आदिल पुत्र हवलदार खान उम्र 20 वर्ष और दिलशाद पुत्र अलामत शेख उमर गंज निवासी हैं।जिनका इलाज जारी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago