Categories: बलिया

बलिया में पेड़ में जा घुसी अनियंत्रित बाइक, 2 की मौत

बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पचखोरा-करम्मर मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है।

बताया जा रहा है कि करम्मर गांव निवासी 32 वर्षीय संतोष पासवान और 35 वर्षीय नरेश भारती सुबह कुछ सामानों की खरीददारी करने पचखोरा बाजार में आये थे, जहां से दोनों गांव लौट रहे थे। दोनों करम्मर पुलिया से करीब 100 मीटर आगे बढ़े ही थे, तभी उनकी बाइक के सामने बकरी आ गई। बकरी को चपेट में लेते हुए उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते दाेनों के परिजन व ग्रामीण पहुंच गये। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago