Categories: बलिया

बलिया में बाइक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकराई, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुल निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार और उनके 25 वर्षीय भतीजे ऋतिक कन्नौजिया एक ही बाइक से जा रहे थे। चाचा अपनी भतीजी के लिए रिश्ता देखकर ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रेलर से टकरा गई। शोर सुनकर ग्रामीण आसपास पहुंचे, तो देखा कि सड़क पर दोनों गंभीर स्थिति में पड़े हुए थे।

ट्रेलर का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषि कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने बताया कि विजय संवरा डिग्री कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे, और बिटिया के लिए शादी के लिए रिश्ता देखने गए थे। इस दुखद घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago