बलिया- रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में रसड़ा में अंडरग्राउंड विद्युत केबल लगाए जाने की मांग को लेकर सदन में अपनी आवाज़ बुलंद की । बता दें की विगत कई दशकों से लगाए गए विद्युत तार व खंभों के अत्यंत जर्जर हो जाने से आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप रहने तथा आबादी के मुताबिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता न बढ़ाए जाने से आ रही समस्या को बुधवार को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाते हुए विधायक ने मांग किया कि पूरी तरह से जर्जर हो चुके इन विद्युत तार व खंभों को हटाकर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में अंडरग्राउंड विद्युत केबल का जाल बिछाया जाए ताकि लोगों को सुचारु रूप से बिजली मिलती रहे। विधायक ने विधानसभा में कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में कुछ समय पूर्व अंडरग्राउंड विद्युत केबल लगाने का कार्य तो प्रारंभ हो चुका था, कितु एक मोहल्ले में होने के बाद इस कार्य को रोक दिया गया है जिससे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…