विधायक उमाशंकर सिंह की मांग पर जल्द शुरु होगा रसड़ा बस स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य

बलिया- जहां सत्तारूढ़ पार्टी के ज़्यादातर नेता जनता के हितों की अनदेखी करते नज़र आ रहे हैं, वहीं रसड़ा से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के विधायक उमाशंकर सिंह जनता के हितों के लिए काम करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन के सौंदर्यीकरण एवं यात्रीय सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश शासन से मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

उमाशंकर सिंह के प्रयास पर प्रदेश शासन ने रसड़ा के रोडवेज बस स्टेशन की खस्ता स्थिति व जर्जर हो चुके भवन के सौंदर्यीकरण किए जाने की दिशा में आवश्यक पहल शुरू कर दी है। बता दें कि विधायक उमाशंकर सिंह ने रोडवेज बस स्टेशन के सौंदर्यीकरण के संबंध में नियम 301 के अंतर्गत 18 फरवरी 2019 को परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से जानकारी मांगी थी।

मांग स्वीकार किए जाने के बाद विधायक उमाशंकर सिंह ने स्वतंत्र देव सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने निवेदन को स्वीकार किया इसके लिये मैं उनका आभारी हूं’।

बीएसपी विधायक की इस मांग को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया गया है कि इस दिशा में जल्द ही काम शुरु किया जाएगा। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने लिखित पत्र में बताया है कि बस स्टेशन रसड़ा के सौंदर्यीकरण के लिए आजमगढ़ परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार यात्री शेड, प्लेटफार्म का निर्माण, पूर्वी गेट पर शौचालय घर बनाये जाने, रनिग वाटर के लिए ट्यूबवेल का निर्माण, दिव्यांगजनों एवं यात्रियों के लिए शौचालय का निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रांगण में इंटरलाकिग पेवर्स लगाए जाने, चहारदीवारी, बिजली की समुचित व्यवस्था तथा बस स्टेशन पर फर्जीचर, साइनेज तथा यात्रियों के लिए वाटर कूलर व बेंच आदि का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। उनहोंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इसके बाद इस स्टेशन की दशा बदल जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago