बलिया : आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार द्वारा लाए गए ‘विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण संशोधन विधेयक 2019’ (यूएपीए बिल) बुधवार को लोकसभा में पास हो गया. लेकिन, यूएपीए बिल पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा वोटिग करने के बाद लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है ।
इसी के विरोध में दलित, अल्पसंख्यक पिछड़ा एकता मंच के सदस्यों ने बलिया सपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की । प्रदर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अवैस असगर हाशमी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से देश भर में जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव व हमले बढ़े है।
भाजपा सरकार जब से केंद्र व राज्य में सत्ता आई है। इन सबमें बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई 2019 को यूपीए 2019 संशोधन विधेयक संसद में पेश किया गया है। इसमें प्रावधान यह जोड़ा गया है कि शक के आधार पर किसी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा व उनकी संपत्ति सील कर दी जाएगी।
यह विधेयक मुख्य तौर पर मुस्लिम व आदिवासियों के खिलाफ है, फिर भी सपा के मुलायम सिंह यादव ने विधि विरुद्ध विधेयक के पक्ष में वोटिग करके हम लोगों के साथ धोखा दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…