भरौली-बक्सर पुल से एक साथ दो युवतियों ने लगाई छलांग, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ने वाला नरहीं थाना क्षेत्र में स्थित भरौली-बक्सर तक गंगा नदी पर बने कुंवर वीर बहादुर सिंह सेतु पर आज पूर्वाह्न 11 बजे अचानक दो युवतियों ने वहां उपस्थित लोगों के देखते- देखते छलांग लगा दी। पुल के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों द्वारा उन्हें नदी से आनन-फानन में निकाला गया। जहां उनमें से एक युवती की मौत मौके पर ही हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवती के शव को कब्जे में लेते हुए दूसरी युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृत युवती के दोनों हाथ बंधे हुए थे। वहां उपस्थित लोग आशंका जता रहे हैं कि पुल से छलांग लगाने से पूर्व युवतियों ने किसी जहरीली या नशीली पदार्थ का भी सेवन किया होगा। क्योंकि उनके छलांग लगाने के तत्काल बाद ही उन्हें निकाल लिया गया। फिर भी एक युवती की मौत मौके पर ही हो गई। हालांकि अभी दोनों युवतियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है,साथ ही कारण का भी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस द्वारा भी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।गौरतलब है कि एक साथ दो लड़कियों का इस प्रकार नदी में छलांग लगाना अपने आप में काफ़ी कुछ बयां करता है। इस घटना से इलाके में भी सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago