राष्ट्रीय महिला सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में UP का प्रतिनिधित्व करेंगी बलिया की 2 बेटियां

27वीं हीरो राष्ट्रीय महिला सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में बलिया की बेटियां भी अपना परचम लहराएंगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए 2 बेटियों का चयन हुआ है। इससे जिले में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि 24 मार्च से 2 प्रैल तक मथुरा के हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 27वीं हीरो राष्ट्रीय महिला सीनियर फुटबॉल चैंपियन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तरप्रदेश महिला फुटबॉल टीम में बलिया की 2 खिलाड़ी नीतू पांडे और आंचल पासवान शामिल हैं।

कम्पोजिट विद्यालय सोनाडीह के अनुदेशक शारीरिक शिक्षा और खिलाड़ियों का अभ्यास कराने वाले रामप्रकाश यादव ने बताया कि 10 व 11 मार्च 2023 को राष्ट्रीय महिला सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन/ट्रायल आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।

इस चयन में उत्तर प्रदेश से 110 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें से आजमगढ़ मंडल के बलिया की महिला स्पोर्टिंग क्लब सोनाडीह बलिया से 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें ट्रायल के 30 खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन हुआ। 12 दिनों के कठिन कैंप के बाद 22 बेस्ट खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयन हुआ।

टीम में महिला स्पोर्टिंग क्लब सोनाडीह की दो खिलाड़ियों नीतू पांडे पुत्री हरिहर पांडे का गोलकीपर और आंचल पासवान पुत्री अशोक पासवान का स्टॉपर के रूप में चयन हुआ है। जिले के सोनाडीह से दो खिलाड़ियों के चयन होने पर कोच प्रेमचंद, जिलाजीत, चंद्रभान, अरुण कुमार, कबड्डी संघ के पंकज सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, धीरेंद्र शुक्ला, अनिल सिंह, अरविंद शुक्ला, वीरेश दुबे, जिला फुटबॉल संघ बलिया के अरविंद सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले जूनियर स्तर पर भी सोनाडीह की बालिकाएं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago