Categories: बलिया

बेल्थरारोड में दो कारों की भिड़ंत, हादसे में 8 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

बलियाः उभांव थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एम्बेसडर और स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें 8 लोग घायल हो गए। जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक हादसा उभांव के मझवलिया गांव के पास हुआ। जहां सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी सुग्गा देवी (65) रविवार को अपने बेटे व पौत्र के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कार से मऊ जिले के कटघरा मोड़ जा रही थीं।

उनका वाहन उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के पास से गुजरा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया।

घटना में कुल 8 लोग घायल हुए। जिनमें सुग्गा देवी के अलावा उनका पुत्र जसवंत कुमार सिंह (37 वर्ष) व पौत्र रजनीश सिंह (18 वर्ष), वेद प्रकाश सिंह (32), भाई विजय प्रकाश (32) व अभिषेक श्रीवास्तव (33) निवासी बदनपुरा थाना गढ़वार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, घायल शिवानंद सिंह (28) व अजीत प्रकाश (28) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago