बलिया- पूर्व जिपं सदस्य जलेश्वर सिंह हत्याकांड में आरोपी हरी सिंह ने किया सरेंडर

बलिया के बैरिया में लगभग दो साल पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह उर्फ बलवीर सिंह की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हत्या के मामले में 2 आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

सरेंडर करने वाले आरोपियों में हरि सिंह उर्फ हरेराम और सबल सिंह उर्फ अमृतेश सिंह शामिल हैं। दोनों के अदालत में पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सोमवार को दोनों ने अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या चार महेशचंद्र वर्मा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि सात जुलाई 2021 को बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर सिंह की बैरिया के चिरैया मोड़ के निकट एनएच 31 पर फिल्मी स्टाइल से गोलियों से छलनी कर दिया गया था। हरि सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किये जाने पर मृतक जलेश्वर के भाई नितेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की घोषणा की थी, इसके बाद पुलिस हरकत में आई। कुर्की का नोटिस चस्पा किया उसके बाद 12 दिसम्बर को बैरिया थाना की पुलिस ने हरि सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इस मामले में अब तक कई अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago