Categories: बलिया

बलिया में छत से गिरने से नलकूप चालक की मौत

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सीताकुंड गांव में छत से गिरने से एक नलकूप चालक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी 59 वर्षीय रमेश चंद तिवारी पुत्र स्व. रामचंद्र तिवारी सिंचाई विभाग में नलकूप चालक के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात वह रोज की तरह छत पर सोने चले गए। रात करीब 11:30 बजे वो छत से आंगन में गिर कर घायल गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पत्नी इंद्रावती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक रमेश चंद्र चार भाईयो में दूसरे नंबर के थे। उनका एक पुत्र अभिजीत तिवारी और एक पुत्री द्विजा तिवारी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago