चलती ट्रेन से टीटी ने बलिया के रहने वाले सेना के जवान को दिया धक्का, कटे दोनों पैर

बलिया। राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई के अमानवीय चेहरे का यह मामला बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से सामने आया है। जहां देश की रक्षा में तैनात बलिया के एक फौजी को टीटीई की दबंगई और गुंडागर्दी के चलते अपने पैर गंवाने पड़े।

जानकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होते समय कोच नंबर बी-8 में चढ़ रहे फौजी को टीटी ने धक्का मार दिया। जिससे फौजी प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। ट्रेन से फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा कुचल गया। इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजियों ने दूसरे टीटी की पिटाई कर दी। घायल फौजी को एमएच में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि बलिया के हल्दी थान क्षेत्र के भरसौता के रहने वाले सोनू (25) राजपूत बटा लियन जयपुर में तैनात है। वह दिल्ली जा रहा था। बरेली स्टेशन पर सुबह 9.15 पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर ट्रेन आकर रुकी थी। वह पानी की बोतल लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। 9.20 बजे जैसे ही ट्रेन चली वैसे ही फौजी सोनू कोच में चढ़ने लगा। आरोप है कि कोच में मौजूद टीटी उपेंद्र बोरो ने धक्का मार दिया। इससे फौजी का संतुलन बिगड़ा और गिर गया। इससे फौजी का एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह कुचल गया।

इसकी सूचना मिलते ही अन्य फौजी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन में मौजूद लोगों ने धक्का मारने वाले टीटी के साथी की जमकर पिटाई की जबकि धक्का मारने वाला मोबाइल स्विच ऑफ करके भाग निकला है।वहीं मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीटीई की तलाश शुरू कर दी है। इसकी सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तंवर, एमसीओ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय मौके पर पहुंच गए।

वहीं हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता निवासी सेना के जवान सोनू कुमार के ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिलते ही परिजनों की बेचैनी गी बेटे के पैदा होने पर 29 दिन की छुट्टी लेकर सोनू राजस्थान से था। बुधवार देर रात वह दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस से रवाना हुआ था। दोपहर में सोनू के साथ हादसे को खबर मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सोनू के छोटे भाई विक्कों, पत्नी अर्चना और मां बरेली के लिए रवाना हो गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

13 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago