Categories: देश

त्रिपुरा में बीजेपी ने सबको किया बोल्ड, जीत पर बोले योगी, भारत की राजनीति में ये ऐतिहासिक दिन

त्रिपुरा में पहली बार कमल खिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत को ऐतिहासिक जीत बताया है. गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा कि इस विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.सीएम योगी ने कहा कि भारत की राजनीति में ये बेहद ही खास दिन है, जब त्रिपुरा में 25 साल से कायम लेफ्ट फ्रंट सरकार को हराकर बीजेपी ने अपना जनाधार बनाया है. उन्होंने दावा किया कि नागालैंड और मेघायल में भी बीजेपी का प्रदर्शन ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रति पूर्वोत्तर की जनता का विश्वास है और यह विश्वास इसलिए भी महत्वपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी पूर्वी भारत के विकास के जो रणनीति तय की है.

पहली बार किसी सरकार ने पूर्वी भारत के विकास के बारे में सोचा है. योगी ने कहा कि विकास चंद लोगों की जेब में नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर दिखाई देना चाहिए. असम के बाद मणिपुर उसके बाद त्रिपुरा की है. विजय नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता मिली है.बता दें कि एक समय था जब बीजेपी पूर्वोत्तर की ओर ज्यादा जोर नहीं लगाती थी. क्योंकि गैर हिंदीभाषी क्षेत्र की वजह से वह यहां बहुत मजबूत नहीं रही है. लेकिन अब असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में सरकार बनने के बाद उसके हौसले बुलंद हैं. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार पूर्वोत्तर में सत्ता पाने की अभूतपूर्व कोशिश की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago