Categories: बलिया

बलिया की राजनीति की अटल ज्योति देवेंद्र सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन कल

राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो अटल ज्योति की तरह संगठन को जगमगाते रहते हैं। ऐसा ही एक नाम है जो बलिया की राजनीति में हमेशा अमर रहेगा। हम बात कर रहे हैं बलिया की राजनीति में अपनी अमिट छवि छोड़ने वाले स्वर्गीय देवेंद्र सिंह की। जो हमेशा युवाओं के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। उनकी 7वीं पुण्यतिथि पर छात्र संघ परिवार के संयोजन में  30 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभागार (टी डी कॉलेज बलिया) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद के सभी महाविद्यालयों के सम्मानित छात्रनेता सम्मिलित होंगे।

देवेंद्र सिंह के बारे में ऐसी अनगिनत यादगार बातें हैं जो लोगों की जुबान पर हमेशा रहती हैं। देवेंद्र सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके करीबी बताते हैं कि उनके व्यक्तित्व का ओज ऐसा था कि हर कोई हैरान रह जाता था। वाणी इतनी मधुर कि विरोधी भी चौंक जाते थे। उनकी वाकपटुता अद्भुत कला थी। लोग बताते हैं कि उनसे जो मिल लेता था वह उनका ही हो जाता था। अपने विद्यार्थी जीवन में वह महाविद्यालय के अस्सी परसेंट विद्यार्थियों को नाम से जानते थे। वह सत्र 1996-97 टाऊन महाविद्यालय के छात्रसंघ के ऐतिहासिक अध्यक्ष चुने गए वहीं रविन्द्र नाथ उपाध्याय उनके साथ महामंत्री के पद पर रहे।

26 जुलाई 2014 को बलिया इसारी सलेमपुर के निकट मोटर साइकिल से देवेन्द्र सिंह दुर्घटना ग्रस्त हो गए उसके पश्चात 30 जुलाई 2014 को BHU वाराणसी में अंतिम सांस ली। इस घटना ने छात्रसंघ परिवार को गहरा आघात पहुंचाया। हर कोई इस घटना से टूट गया। आज भी देवेंद्र सिंह को लोग याद करते हैं। छात्रसंघ उनकी पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करवाता है। इसी तारातम्य में 30 जुलाई को भी आयोजन होने जा रहा है। छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को टीडी कालेज के राजेन्द्र प्रसाद सभागार में स्व देवेन्द्र सिंह (छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष ) की पुण्यतिथि का आयोजन छात्रसंघ परिवार द्वारा प्रस्तावित हैं। उनके पुण्यतिथि पर बलिया के सम्मानित छात्र संघ के साथ साथ लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं महामंत्री बजरंगी सिंह बज्जू भैया एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता विवेकानंद सिंह बाबुल का आगमन होने जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago