Categories: featured

बेल्थरा रोड में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उमड़ा समाजवादी परिवार

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आद्याशंकर यादव ने शुक्रवार को विधानसभा बेल्थरा रोड क्षेत्र के टंगुनिया स्थित अपने आवास पर पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आद्याशंकर यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी विचारक, किसानों के सच्चे हितैषी और गरीबों, पिछड़ों तथा वंचितों की आवाज़ थे। उन्होंने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के संघर्ष को समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा — “मुलायम सिंह यादव जी का जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति समाज की सेवा का माध्यम होनी चाहिए, न कि सत्ता प्राप्ति का साधन।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इरफ़ान अहमद, रूद्र प्रताप यादव (प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), वैभव शंकर यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, अधिवक्ता सभा), डॉ. गौरव शंकर यादव (एडवोकेट), मनिंदर जी, अनिल कुमार यादव (पूर्व प्रधान), जमील अंसारी (सपा नेता), इंजीनियर सुजीत कुमार बौद्ध, सोनू यादव, सुरेंद्र पाण्डेय, मन्नू यादव, अभिषेक प्रजापति, डॉ. सौरव शंकर यादव, विजय शर्मा, धनंजय यादव, उत्पल दत्त मौर्या, बरखु राजभर, मुकेश राजभर, संजय यादव, लाल साहब राजभर, विनोद यादव गौरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी के बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago