मणिमंजरी को इंसाफ़ दिलाने के लिए ट्वीटर पर ट्रेंड, आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग उठी

बलिया डेस्क : मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय मामले में अब करीब सवा महीना बीत चुका है लेकिन इतना वक़्त गुजरने के बाद भी इस मामले में अभी तक महज़ एक आरोपी की ही गिरफ्तारी हो पाई है. इस खुदकुशी मामले में सिर्फ ड्राइवर को ही गिरफ्तार किया गया है.

वहीँ चेयरमैन भीम गुप्ता गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि इस मामले में कंप्यूटर बाबू भी आरोपी हैं. बहरहाल, अब जब पुलिस बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई है तो ऐसे में सोशल मीडिया पर मणिमंजरी राय को इंसान दिलाने के लिए एक कैम्पेन चलाया जा रहा है.

ट्वीटर पर लोगों से हैशटैग #JusticeForManiManjariRai से जुड़ने और इसमें शामिल होने की अपील की जा रही है. ताकि यह टॉप ट्रेंड में शामिल हो जाए. आज दोपहर 1 बजे से लेकर शाम चार बजे तक लोगों से इस हैशटैग के साथ ट्वीट करने की अपील की जा रही है.

दर असल यह मामला अब महज़ बलिया का नहीं रहा है बल्कि देश भर में इसकी चर्चा हुई थी और सभी ने इन्साफ की मांग की थी. बता दें कि बीते छह जुलाई को अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय अपने आवास में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. इस मामले में उनके भाई ने मामला दर्ज कराया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago