नगरा डेस्क : नगरा-बिल्थरा मार्ग पर गौवापार के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उभाव थाना क्षेत्र के चरौवां गांव के फत्तापुर निवासी अच्छेलाल चौहान (30) पुत्र जयराम चौहान रविवार की सुबह अपने बाइक से मटवा मुहम्मदपुर, गाजीपुर के लिए घर से चला था।
अभी वह मालीपुर से आगे ज्यों ही सिकरहटा मोड़ पर पहुंचा था कि अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…