Ballia- नगरा-बेल्थरा मार्ग पर ट्रक के धक्के से युवक की दर्दनाक मौत

नगरा डेस्क : नगरा-बिल्थरा मार्ग पर गौवापार के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।  उभाव थाना क्षेत्र के चरौवां गांव के फत्तापुर निवासी अच्छेलाल चौहान (30) पुत्र जयराम चौहान रविवार की सुबह अपने बाइक से  मटवा मुहम्मदपुर, गाजीपुर के लिए घर से चला था।

अभी वह मालीपुर से आगे ज्यों ही सिकरहटा मोड़ पर पहुंचा था कि अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago