रोडवेज़ बस से बलिया पहुंचे परिवहन मंत्री, रोडवेज कर्मियों में मचा रहा हड़कंप!

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शनिवार की सुबह रोडवेज़ बस से बलिया पहुंचे। वह लखनऊ से बलिया आने के लिए अवध डिपो से अचानक वॉल्वो बस पकड़ ली। परिवहन मंत्री के बस में बैठते बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मी हरकत में आ गए। इस लम्बी और रात्रि की यात्रा के दौरान उन्होंने रोडवेज़ की व्यवस्था व बसों में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को नजदीक से देखा।

उन्होंने सख्त हिदायत दी कि यात्रियों को रोडवेज बस से यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर को एक आवश्यक बैठक में भाग लेने के लिए लखनऊ से बलिया आना था। वह बलिया के लिए निकले ही थे कि अचानक अपनी गाड़ियां छोड़ सरकारी बस से जाने का निर्णय लिया और अवध डिपो पहुंच गए। वहां से वॉल्वो बस में सवार हो गए। इससे बस के कर्मियों व रोडवेज़ के कर्मी भी हरकत में आ गए।

सुबह करीब 6 बजे वह बलिया पहुंचे। यहां भी रोडवेज़ पर सुबह की सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बस स्टेशन व बसों में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago