बड़ी संख्या में अफसरों के ट्रांसफर, बलिया के नए मुख्य राजस्व अधिकारी होंगे अनिल अग्निहोत्री

बलिया। यूपी में कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ऐसे में बलिया के मुख्य राजस्व अधिकारी को भी बदला गया है। अब बलिया के नए मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री होंगे। अनिल कुमार इससे पहले जौनपुर में नगर मजिस्ट्रेट थे। जिन्हें अब बलिया की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा वर्तमान मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव को लोक सेवा आयोग का उप सचिव बनाया गया है। बता दें प्रदेश में 59 अधिकारियों को बदला को गया है। बलिया में सिर्फ मुख्य राजस्व अधिकारी नहीं बदले गए बल्कि उपजिलाधिकारी राहुल कुमार यादव को भी हटाया गया है। उन्हें सहकारी चीनी मिल संघ/ निगम लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

प्रदेश में कई विभागों में फेरबदल किया गया है। बलिया में अब नए मुख्य राजस्व अधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री होंगे। जो कि बलिया से पहले जौनपुर में तैनात थे। अब बलिया संभालने वाले हैं।  वर्ष 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी अनिल अग्निहोत्री मूल रुप से हरदोई के निवासी हैं। वह कानपुर नगर में अपर नगर मजिस्ट्रेट के पद तैनात थे। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago