Categories: बलिया

बलिया में 3 एडीओ पंचायत और 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादले

बलिया में जिला पंचायत राज अधिकारी ने 3 सहायक विकास अधिकारी पंचायत और 16 ग्राम पंचायत अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई एक ही ब्लॉक में लंबे समय से जमे थे। DPRO ने रसड़ा ब्लॉक के एडीओ पंचायत ज्ञान प्रकाश पांडेय को चिलकहर, चिलकहर के एडीओ पंचायत चौथी राम को रसड़ा भेजा है।

साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संबद्ध एडीओ पंचायत दिग्विजय नाथ तिवारी को गड़वार ब्लॉक में स्थानांतरित किया है। दुबहर के ग्राम पंचायत अधिकारी राम अवध राम को सीयर, गड़वार के ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सिंह को नगरा, गड़वार के ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा सिंह को नगरा, सीयर के ग्राम पंचायत अधिकारी संजय कुमार को चिलकहर ब्लॉक में स्थानांतरित किया है।

इसी तरह नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी अशरफ अली को चिलकहर, बेरूरआबारी के ग्राम पंचायत अधिकारी भरत सिंह को बेलहरी, नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी ब्रह्मदेव पाल को पंदह, मुरली छपरा के ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार मौर्य को बैरिया ब्लॉक में भेजा है। रसड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुमार पांडेय को मनियर, रेवती के ग्राम पंचायत अधिकारी दयाशंकर यादव को बांसडीह, सोहांव के ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक प्रसाद गुप्ता को चिलकहर भेजा है।

जबकि बांसडीह के ग्राम पंचायत अधिकारी उमेश कुमार सिंह को रेवती, नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी जावेद आलम को रसड़ा, चिलकहर के ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सिंह को बांसडीह, सोहांव के ग्राम पंचायत अधिकारी शशिभूषण ठाकुर को बांसडीह व नगरा के ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन कुमार गुप्ता का सोहांव ब्लॉक में तबादला किया है। DPRO यतेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की तबादला नीति के तहत प्रशासनिक तौर पर तबादले किए गए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago