Categories: बलिया

बलिया में हो सकती पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग, ‘फायरिंग रेंज’ के लिए ज़मीन की हो रही तलाश

बलिया जनपद में नवप्रवेशी पुलिसकर्मियों को फायरिंग का प्रशिक्षण जिले में ही दिया जा सकता है। क्योंकि शासन की ओर से जनपद में बैफल फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए भूमि की मांग की गई है। 5.72 एकड़ जमीन के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।

पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निःशुल्क जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अगर जमीन उपलब्ध हुई तो बैफल फायरिंग रेंज की स्थापना जिले में हो सकती है। निःशुल्क भूमि उपलब्ध न होने की दशा में सर्किल रेट से कुल अधिग्रहण लागत धनराशि कितनी होगी यह भी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

उपजिलाधिकारी बैरिया को भी पत्र भेजकर बैफल फायरिंग रेंज के निर्माण के लिए 05.72 एकड़ निःशुल्क भूमि उपलब्ध होने पर प्रस्ताव एक सप्ताह में मांगा है। अगर निशुल्क भूमि उपलब्ध नहीं है तो भूमि का मूल्यांकन सहित प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बैफल फायरिंग रेंज में विभिन्न तरह की फायरिंग की ट्रेनिंग दी जाती है।

बैफल फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने और तोप दागने का अधिकार है। ऐसे में आबादी विहीन क्षेत्र में बैफल फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। एसडीएम आत्रेय मिश्र ने कहा कि बैफल फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए भूमि चिन्हित करने का आदेश मिला है। तहसीलदार बैरिया को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago