महिलाओं को ग़रीबी से उभार मज़बूत और सशक्त बनाने की समूह सखियों की ट्रेनिंग! CDO ने दिया प्रमाण पत्र

बलिया डेस्क :  राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनान्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के क्रियान्वयन के लिए चयनित समूह सखियों का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने सभी सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

जिला ग्राम्य विकास संस्थान, दुबहर में आयोजित समापन समारोह में सीडीओ श्री जैन ने कहा कि गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकालने में ये स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी कारगर साबित हो सकती हैं। बताया कि ये सभी प्रशिक्षित समूह सखी गाँवो में जाकर स्वयं सहायता समूहों की नियमित बैठक करवाने में सहयोग करेंगी।

उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं उनके आजीविका संवर्धन के लिए संगठित होकर आजीविका मिशन के तहत लगातार बेहतर कार्य करने की बात कही। जिला मिशन प्रबंन्धक (प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि समूह सखियों का समूह अवधारणा एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण प्राप्त समूह सखियों का पुनः समूह लेखांकन के विषय मे ट्रेंड किया जाएगा। जिला मिशन प्रबंन्धक अभिषेक आनंद, खण्ड विकास अधिकारी रमेश भारती, खंड मिशन प्रबंन्धक चंदन कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago