Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरा टेंपों पलटा, 1 की मौत 5 घायल

बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी टेंपों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। हादसा इतना भीषण था कि टेंपों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसा घुरी बाबा के टोला के समीप हुआ। जहां मंगलवार को सवारियों से भरी एक थ्री व्हीलर बलिया से सिकंदरपुर आ रही थी। तभी घुरी बाबा का टोला के पास टेंपों अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई।

आनन फानन में चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचा। हादसे में उन्नति (28) पुत्र प्रेमशंकर निवासी बांसडीह, रानी गुप्ता (5 वर्ष) पुत्री अजीत गुप्ता निवासी भीखपुरा सिकन्दरपुर, राजेन्द्र राम (50) पुत्र सुदामा निवासी रतसर, लीलावती देवी (45) पत्नी बनवारी निवासी चांद दियर व स्वामीनाथ राम (65) पुत्र स्व निदान राम निवासी फूलपुर कोथ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टेम्पो सवार अंश गुप्ता (6 वर्ष) पुत्र अजित गुप्ता निवासी भीखपुरा मोहल्ला थाना सिकन्दरपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इसमें  स्वामीनाथ राम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago