Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवकों की मौत

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाइक सवार युवक स्कूल बस से टकरा गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पूरी घटना नारायनपाली गांव के पास की है, जहां के निवासी 44 वर्षीय अमरनाथ दुबे पुत्र ह्रदयानंद और अभय नारायण प्रजापित उम्र 31 साल पुत्र रामनरेश गुरुवार दोपहर बलिया से गांव जा रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से अभय नारायण उछलकर सड़क पर और अमरनाथ गड्ढे में गिर गए।

आनन फानन में पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृत अमरनाथ दूबे के छोटे भाई की शादी दो मई को है। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थी। मांगलिक गीत गाये जा रहे थे। लेकिन खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago