Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा पलटने से स्कूल जा रहे 5 वर्षीय मासूम की मौत

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ई रिक्शा पलटने से एक बच्चे के मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। ई रिक्शा भीटा सिसैंड मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी अचानक पलट गया, इसके नीचे दब कर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी सीयर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

मृतक का नाम ईशान यादव था और उसकी उम्र केवल 5 साल थी। ईशान अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। ईशान के पिता राकेश सिंह यादव मिर्जापुर में आर्यावर्त बैंक में मैनेजर हैं। उनकी पत्नी आकांक्षा यादव बेल्थरारोड स्थित सिसैंडकला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वह अपने बेटे के ईशान के साथ कृषि मंडी के पास एक किराये के मकान में रहती हैं।

उनका बेटा बेल्थरारोड के वार्ड नं- एक स्थित एम के इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ता था। वो हर दिन की तरह मंगलवार को छुट्टी होने के बाद अन्य बच्चों के साथ ई रिक्शा से अपनी मां के स्कूल जा रहा था। इसी बीच चखानी चक गांव के समीप ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। ई रिक्शा पलटने से जहां उसमें बैठे अन्य बच्चे घायल हो गए। वहीं ईशान उसके नीचे दब गया।

आनन फानन में उसे सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ईशान की मौत के बाद उसके परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago