Categories: बलिया

कोतवाली बलिया में ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

बलिया में एसओजी/सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बलिया और बांसडीह क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 3 चोरी किए गए ट्रैक्टर और 2 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मिली। टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त ने किया।

जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी 2025 को मुकेश कुमार यादव निवासी चंद्रशेखर नगर ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी कि उनका ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, लगातार जांच जारी रखी। 24 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि चोर चोरी किए गए ट्रैक्टर को बेचने के लिए दियर स्थित हनुमान मंदिर के पास आए हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त में रोहित कुमार सिंह (20 वर्ष), चतरा, थाना कोपा, जिला छपरा, बिहार, अश्वनी सिंह (22 वर्ष), फेफना, बलिया, आशीष सिंह (20 वर्ष), फेफना, बलिया, हेमंत सिंह (20 वर्ष), कुरेजी, गड़वार, बलिया, रामकरन (19 वर्ष), सूर्यपुरा, सुखपुरा, बलिया शामिल थे। इनके पास से 3 चोरी किए गए ट्रैक्टर, 2 मोटरसाइकिल, मास्टर की, रिंच, पेचकश, मोटरसाइकिल की चाभी, छोटी रेती, आरी जैसे सामान बरामद किए गए।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, सर्विलांस, उपनिरीक्षक हितेश कुमार, SOG अन्य पुलिसकर्मी और टीम सदस्य शामिल थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी कर दी है। अब इन पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी के मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago