ई-श्रम कार्ड बनाने में बलिया मंडल में टॉप पर, आज आवेदन की अंतिम तारीख

बलिया । केंद्र सरकार के द्वारा ई श्रम योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए काम लगातार जारी है। इस कार्य में बलिया मंडल में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर आजमगढ़ व तीसरे पर मऊ है। जबकि पूर्वांचल के दस जिलों में बलिया दूसरे स्थान पर, जबकि जौनपुर पहले पायदान पर है। आज आवेदन की अंतिम तिथि है। ऐसे में भारी मात्रा में आवेदन मिल रहे हैं। भारी दबाव के कारण ई-श्रम की वेबसाइट भी बैठ गई। हालात ये हैं कि ग्राहक सेवा केंद्रों पर लोगों की कतार लग रही है।

बता दे कि श्रमिक पंजीयन को लेकर इसलिये भी उत्साहित हैं, क्योंकि सरकार पंजीकृत श्रमिकों को चार माह तक पांच सौ रुपये के हिसाब से भरण-पोषण भत्ता मिलेगा। दिसंबर, जनवरी, फरवरी व मार्च को मिलाकर एक-एक हजार रुपये की दो किस्त जारी की जाएगी। यही वजह है कि 15 दिनों में साढ़े तीन लाख कार्ड जारी किए गए हैं। 15 दिन पहले चार लाख के करीब आंकड़ा था। कार्ड धारकों के लिए पांच लाख तक मुफ्त उपचार की व्यवस्था पहले से की गई है।

बता दें कि ई-श्रम कार्ड से श्रमिकों को कई योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा, जिससे रोजगार प्रदान करने में आसानी होगी। सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का नंबर दिया गया है जो कि पूरे देश में मान्य होगा। भविष्य में इस कार्ड को लागू होने वाली एक ही राशन कार्ड की व्यवस्था से भी जोड़ा जाएगा

बलिया श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीतेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना से असंगठित कामगारों में उत्साह है। इसका लाभ पाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किए गए हैं। अंतिम समय में वेबसाइट में परेशानी से पंजीकरण में दिक्कतें सामने आने से रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। उसमें सुधार के लिए निदेशालय को अवगत करा दिया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago