बदल गया छपरा-वाराणसी रूट की कई ट्रेनों के समय, यहाँ देखें नया टाइम टेबल !

बलिया डेस्क : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचालन का समय आज से बदल गया। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। इस क्रम में 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सुबह 11.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज होते हुए वाराणसी ज. दोपहर 12.45 बजे व बलिया स्टेशन पर दोपहर बाद 3:17 बजे पहुंचेगी।

वहां से छपरा के लिए प्रस्थान कर तीसरे दिन 2.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में जयनगर से दोपहर एक बजे प्रस्थान कर बलिया स्टेशन रात 9.25 बजे पहुंचेगी, जहां से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी। वहीं 02669 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित समय सारिणी के अनुसार 30 नवंबर से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से शाम 5.40 बजे से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रयागराज, वाराणसी में सुबह 5.20 बजे व बलिया स्टेशन सुबह 7.58 बजे पहुंचेगी। यहां से छपरा के लिए प्रस्थान करेगी।

वापसी छपरा से रात नौ बजे करेगी और बलिया स्टेशन पर रात 10.10 बजे पहुंचेगी। दूसरे दिन वाराणसी जं. रात 1.20 बजे तीसरे दिन 11:30 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। आनंद विहार में होगा टर्मिनल रेलवे प्रशासन ने 04056/04055 दिल्ली-बलिया-दिल्ली विशेष गाड़ी टर्मिनल में परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।

फलस्वरूप 09 दिसंबर से दिल्ली से चलने वाली 04056 दिल्ली-बलिया विशेष गाड़ी दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनस से बलिया के लिए चलाई जाएगी। इसी प्रकार दस दिसंबर से बलिया स्टेशन से प्रस्थान करने वाली 04055 बलिया-दिल्ली विशेष गाड़ी दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनस स्टेशन जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago