Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड के जरिए खरीद सकेंगे टिकट

बलिया के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब टिकट खरीदने में परेशानी नहीं आएगी। स्टेशन पर क्यूआर कोड की सुविधा शुरू की गई है, इसके माध्यम से आसानी से यूपीआई यानि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम का उफयोग करके टिकट खरीदा जा सकेगा। इससे यात्रियों को टिकट के लिए खुल्ले पैसे की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

बता दें कि बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल का एक प्रमुख स्टेशन है, जो वाराणसी-भटनी रेल प्रखंड पर स्थित है। यह स्टेशन बलिया, मऊ और देवरिया जिलों की सीमा पर स्थित है और इसकी मासिक आय एक करोड़ रुपये से अधिक है, जिसके कारण इसे ए कैटेगरी स्टेशन के रूप में मान्यता प्राप्त है।

पहले, बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते समय यात्रियों को अक्सर छोटे नोटों या फुटक पैसे की कमी का सामना करना पड़ता था। कभी-कभी तो यह समस्या इतनी बढ़ जाती थी कि यात्री टिकट नहीं ले पाते थे। अब क्यूआर कोड सिस्टम की शुरुआत से यात्री बिना कैश के, केवल यूपीआई पेमेंट के माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकटों के लिए क्यूआर कोड का सिस्टम लागू किया है। स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर पर एक क्यूआर कोड और सामान्य टिकट काउंटर पर 2 क्यूआर कोड मशीनें लगाई गई हैं। इसके साथ ही एटीवीएम मशीनों का भी उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में यात्री सीधे यूपीआई ऐप्स के जरिए टिकट खरीद सकते हैं।

वाणिज्य अधीक्षक बृजभूषण खरे ने इस नए क्यूआर कोड सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह सुविधा यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अब किसी भी समस्या के बिना टिकट प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शीघ्र ही इस व्यवस्था को और भी सरल बना दिया जाएगा, ताकि क्यूआर कोड के माध्यम से टिकट खरीदने की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago