Categories: बलिया

बलिया में 3 साल की लापता मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 साल की लापता मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में दर्ज अपहरण के मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।

दरअसल सोमवार को मासूम लापता हो गई थी। काफ़ी खोजबीन के बाद पिता ने तहरीर देकर बांसडीह कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन मंगलवार को मासूम घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ी में अचेत मिली। परिजन सांप काटने की आशंका में कुछ देर झाड़-फूंक कराते रहे। फिर उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई। उसके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान भी मिले हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

वहीं इस मामले में सीओ बांसडीह शिवनारायण वैस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में हत्या और अन्य धाराओं को शामिल किया जा रहा है। दोषी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago